हल्द्वानी से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा शुरू करने की कर ली पूरी तैयारी

ख़बर शेयर करें -

हेली सेवा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हल्द्वानी से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा की तैयारी शुरू करने जा रहा है जिसके लिए सभी तैयारियां और सर्वे पूरी कर ली गई है। ऐसे में अब देहरादून से अल्मोड़ा कई घंटों की सफर अब हेलीकॉप्टर से 1 घंटे में पूरा किया जा सकता है उम्मीद जताई जा रही है कि अल्मोड़ा से देहरादून के लिए हेली सेवा इसी माह से शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


देहरादून से आने वाला हेलीकाप्टर अल्मोड़ा के बाद पिथौरागढ़ तक जाएगा। इसकी अनुमति नहीं मिली है सरकार की अनुमति जल्द मिलने की उम्मीद है।मुख्य सुरक्षाधिकारी, यूकाडा राम सिंह कठैत ने बताया कि हल्द्वानी से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: लालकुआं पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

गौरतलब है कि अल्मोड़ा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम जाने वाले यात्रियों को हेली सेवा से बड़ी राहत मिलेगी।


हल्द्वानी से अल्मोड़ा की दूरी 89 किलोमीटर है जिसे वाहन से जाने में कई घंटे लग जाते हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय और आवास के कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास; योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान


इसका संचालन पवनहंस कंपनी करेगी। फिलहाल किराया अभी तय नहीं हो सका है उम्मीद जताई जा रही थी इसी माह में ही सेवा शुरू हो जाएगी।

Ad_RCHMCT