यहां गेहूं काट रहे किसान को गुलदार ने बनाया अपना निवाला

ख़बर शेयर करें -


ऊधमसिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र के कासमपुर गांव में गेहूं के खेत में गेहूं कटाई कर रहे 45 वर्षीय किसान को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया है। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के काशीपुर रेंज की है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज


घटना के बाद लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है की सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम समय पर मौके में नहीं पहुँची। इससे अंदाजा लागाया जा सकता है कि वन विभाग लोगों की सुरक्षा को लेकर कितना संजीदा और चौंकन्ना है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

उत्तराखंड में गुलादार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार एक के बाद एक गुलदार के हमलों के मामले सामने आ रहे हैं। इन हमलों में आए दिन किसी न किसी की जान जा रही है। एक और मामले सामने आया है। गुलदार ने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे किसान को मार डाला।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Ad_RCHMCT