दीजिए बधाई-रामनगर के कानियां निवासी देवांश पांडेय बने पुलिस विभाग में S.P. ( एस पी )

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal ramnagar

रामनगर के कानियां क्षेत्र के निवासी देवांश पांडेय का एस पी के पद पर प्रमोशन हुआ है, देवांश ने यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस का चुनाव किया था, 2021 में उन्होंने यह परीक्षा पास की और इसके बाद असम – मेघालय का 2023 में कैडर चुना था,।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

उनकी पहली पोस्टिंग मेघालय में एसडीओपी के पद पर हुई थी, महज तीन साल की सेवा के बाद ही उनका एस पी के पद पर प्रमोशन हुआ है, अब उनकी नई पोस्टिंग मेघालय की राजधानी शिलांग में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देवांश की शुरूआती शिक्षा नैनीताल के सेंट जोजफ कॉलेज से हुई जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्राप्त की, जिसके बाद देवांश ने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक कंप्यूटर साइंस विषय में किया, बीटेक के बाद ही देवांश ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस कैडर चुना।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देवांश के पिता गोविंद बल्लभ पांडेय नैनीताल हाईकोर्ट में कार्यरत हैं, देवांश की पदोन्नति होने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है, कानिया निवासी समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह घुघत्याल ने देवांश की पदोन्नति को क्षेत्र के नौजवानों के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

Ad_RCHMCT