कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बनाया इस्तीफे का मन, उपेक्षा से हैं आजिज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव से कांग्रेस में असंतोष साफ दिखाई दे रहा है। कई नेता संगठन से खिन्न दिख रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने उपेक्षा से खिन्न होकर इस्तीफे का मन बना लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से टिकट न मिलने से काफी नाराज हैं। वह पूर्व में विधानसभा चुनाव को लेकर हल्द्वानी सीट से वह दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया।इससे वह खासे आहत दिख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वह कांग्रेस से जल्द इस्तीफा दे सकते हैं। उपेक्षा से खिन्न होकर वह इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Ad_RCHMCT