बूथों को मजबूत करेगी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को दी जाएंगी जिम्मेदारियांः तिवारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता नीरज तिवारी ने मंगलवार को गुनीपुर जीवानंद न्याय पंचायत में समीक्षा बैठक में कहा लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रत्येक बूथों की मज़बूती कर समस्त सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ग्राम सभा स्तर पर प्रचार प्रसार हेतु ज़िम्मेदारियां दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

कांग्रेस प्रत्यासी भाजपा की नाकामी महंगाई भ्रष्टाचार बेरोज़गारी अंकिता भंडारी जनता के साथ वादाखिलाफी जैसे प्रमुख मुद्दे प्रकाश जोशी की जीत सुनिश्चित करेंगे। तिवारी ने कहा नैनीताल जिले में पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ सम्पूर्ण भाभर क्षेत्र में कांग्रेस की लहर देखने को मिल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को सभी उम्र के मतदाताओं का साथ और आशीर्वाद मिल रहा है। इस दौरान हरेंद्र चौरसिया, देवेंद्र बिष्ट गणेश भंडारी, कुबेर सिंह निगलटिया, भानु पड़लिया, हेमु पड़लिया, दान सिंह तड़ागी, भुवन निगलटिया, राजा निगलटिया, किशन पांडे, चेतन जोशी, हरीश पांडे, उमेश जोशी, कमल भट्ट, रजत पड़लिया, वेदान्श भट्ट, मनु सनवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

Ad_RCHMCT