उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव की तारीखें तय, जानें पूरी प्रक्रिया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की राज्य निर्वाचन आयोग ने औपचारिक घोषणा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने संविधान के अनुच्छेद 243-ट के तहत अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया कि हरिद्वार जिले को छोड़कर सभी जिलों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे।

जारी अधिसूचना के अनुसार —

नामांकन पत्र 13 और 14 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भरे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश

नामांकन की जांच 15 नवंबर को होगी।

नाम वापसी 16 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक स्वीकार की जाएगी।

प्रतीक आवंटन भी 16 नवंबर को नाम वापसी के बाद किया जाएगा।

मतदान 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

मतगणना 22 नवंबर को पूरी कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में रिक्त पदों का पूरा विवरण, आरक्षण सहित, 11 नवंबर तक सार्वजनिक करें और उसकी सूचना राज्य गजट में प्रकाशित कराएं। साथ ही स्थानीय समाचार पत्रों, मुनादी और अन्य माध्यमों से जनता को व्यापक रूप से अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

चुनाव कार्यक्रम की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील और डीएम कार्यालयों के सूचना-पट्टों पर भी प्रदर्शित की जाएगी।

नामांकन पत्रों की बिक्री —

ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र विकास खंड मुख्यालयों से उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र जिला पंचायत मुख्यालयों से लिए जा सकेंगे।
नामांकन पत्रों की बिक्री 11 से 13 नवंबर तक कार्यालय समय में और 14 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक की जाएगी।

इस प्रकार राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया को तय कार्यक्रम के अनुसार समयबद्ध रूप से संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT