लापता युवक का जंगल में पड़ा मिला शव, फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सनसनीखेज घटना सामने आई है। 6 दिसंबर को ‌बिन्दुखत्ता से लापता हुए युवक का शव  सोमवार सुबह नगला बाईपास के पास जंगल किनारे मिला है। इससे हड़कंप मच गया। शव की पहचान राकेश उर्फ हरपाल, निवासी पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता, लालकुआं के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि युवक की मौत हाथी के हमले से हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

परिजनों के अनुसार, राकेश 6 दिसंबर की सुबह 10 बजे अपनी साइकिल की दुकान की ओर निकला था, लेकिन शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फिर, 6 दिसंबर को ही परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार दिन से राकेश की तलाश जारी थी, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

आज सुबह जंगल में घास काटने गए कुछ स्थानीय लोगों ने नगला बाईपास के पास टांडा जंगल में शव देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की स्थिति को देखते हुए, शरीर में किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन घटनास्थल पर मुंह और नाक से रक्तस्राव के निशान पाए गए। इसके कारण पुलिस और वन विभाग की टीम को आशंका है कि हाथी के हमले में युवक की मौत हुई हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस और वन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT