वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी का नैनी झील से बरामद हुआ शव, इलाके में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनी झील में बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को झील से निकाल कर उसकी शिनाख्त कराई। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

जानकारी के अनुसार  बुधवार प्रातः थाना तल्लीताल में सूचना मिली कि बस डांठ के पास वोट स्टैंड के सामने  एक व्यक्ति झील में डूबा हुआ है।  जिस पर थाना तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त 61 वर्षीय रमेश चंद्र आर्य पुत्र स्वर्गीय उम्मेद राम आर्य निवासी ग्राम श्याम खेत थाना भवाली के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि रमेश चन्द्र आर्य वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वे विगत दिवस पेंशन लेने नैनीताल आये थे । लेकिन घर नहीं लौटे। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Ad_RCHMCT