उत्तराखंड: बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत, शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला कुमाऊं मंडल का है, जहां एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट थाना क्षेत्र में हुआ, जहां पुलिस, एसडीआरएफ और फायर यूनिट डीडीहाट की टीम ने शव को बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल को कोतवाली डीडीहाट को सूचना मिली कि 26 वर्षीय खिलेश भट्ट, जो खितौला मझेड़ा, चौबाटी डीडीहाट के निवासी हैं, अपनी मोटरसाइकिल से घोरपट्टा से चौबाटी रोड की ओर घर लौट रहे थे। उनके पीठ पर पैराग्लाइडिंग से संबंधित भारी बैग बंधा हुआ था। मऊपानी मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा लगभग शाम 5 बजे के आसपास हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ और फायर यूनिट डीडीहाट की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, रात के समय अंधेरे के कारण मोटरसाइकिल चालक का कोई पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

अगले दिन, 6 अप्रैल को टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीम ने गहरी खाई में जाकर मृतक खिलेश भट्ट का शव बरामद किया और उसे सड़क पर लाया। शव का पंचनामा भरकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Ad_RCHMCT