उत्तराखंड: दबंगों का हंगामा, टोल प्लाजा पर कर्मियों से मारपीट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं की दबंगई का मामला सामने आया है। आधी रात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा में हंगामा किया, टोल कर्मचारियों से मारपीट की और जबरन बूम बैरियर खोल दिया। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है और अब पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

यह घटना ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा के चुटकी देवरिया में सामने आई है। घटना के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर घुसकर न केवल बूम बैरियर को तोड़ा, बल्कि टोल कर्मियों से मारपीट भी की। इसके अलावा, उन्होंने टोल के अंदर तोड़फोड़ की और कैश रूम का दरवाजा भी तोड़ दिया। जब सादी वर्दी में चौकी इंचार्ज ने हस्तक्षेप किया, तो उनसे भी धक्का-मुक्की की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

टोल कर्मी अनुज तिवारी ने किच्छा कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई है। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT