देहरादून-(बड़ी खबर) भारी बारिश की चेतावनी के बाद कल इन जगह स्कूलों मे एक दिन का अवकाश घोषित, जिलाधिकारी ने दिये आदेश

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 07 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 07 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के नगर निगम क्षेत्र में माध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत समस्त नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं विकासखण्ड रायपुर के पर्वतीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों, झाझरा क्षेत्र के विद्यालयों के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 08.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

अतएव, समस्त नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं विकासखण्ड रायपुर के पर्वतीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों, झाझरा क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 08.08. 2023 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

Ad_RCHMCT