Uttarakhand weather-इन जिलों मे भारी बारिश की चेतावनी,यहाँ स्कूलों में एक दिन अवकाश घोषित,पढ़िये आदेश

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य में मौसम अभी बिगड़ा रहने की संभावना जताई जा रही है।पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक हो रही झमाझम बारिश ने मौसम में परिवर्तन भी कर दिया है वहीं लोगों को गर्मी से भी कुछ राहत मिली है।

मंगलवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी दून समेत आठ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

वहीं मौसम विभाग ने अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश होने की संभावना है।

प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश होने की संभावना है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं

वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 07 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 07 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के नगर निगम क्षेत्र में माध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत समस्त नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं विकासखण्ड रायपुर के पर्वतीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों, झाझरा क्षेत्र के विद्यालयों के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 08.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

अतएव, समस्त नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं विकासखण्ड रायपुर के पर्वतीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों, झाझरा क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 08.08. 2023 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

Ad_RCHMCT