यहां बारिश ने फिर मचाई तबाही, इमारत हुई जमींदोज

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में हो रही बारिश के बीच तबाही मचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बार केदारघाटी में हादसे की खबर है। यहां न्यालसू के समीप तीन मंजिला इमारत एकाएक ढ़ह गई। जिससे आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बीच मंगलवार सुबह केदारघाटी मे गुप्तकाशी केदारनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग पर न्यालसू रामपुर के पास एक 3 मंजिला, 32 कमरों का मकान भरभरा कर जमीदोज हो गया। बताया जाता है कि केदारघाटी के न्यालसू रामपुर में राजपाल सिंह रावत का 30 से 35 साल पुराना होटल एक किनारे से टूटने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

देखते ही देखते पूरा होटल जमीजोद हो गया। इसके लिए होटल स्वामी ने एनएच को  जिम्मेदार  ठहराया  है। वहीं इस घटना के दौरान लोगों में हड़कंप मचा रहा।

Ad_RCHMCT