यहाँ नाले मे एकाएक पानी आने से बहा युवक,तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारी बारिश के बीच गौलापार- चोरगलिया क्षेत्र में बहने वाले शेर नाले के बहाव में एक युवक बह गया है। जिसकी खोजबीन में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि सुबह तीन बजे दानी बंगर गौलापार निवासी व्यक्ति टेंपो से जा रहा था। इस बीच अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। इससे ऑटो सवार वहां फंस गया। किसी तरह वह नाले को पार कर बाहर ‌तो निकल आया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

लेकिन उसका मोबाइल पानी के बहाव में फंसे ऑटो में छूट गया। मोबाइल वापस लेने के लिए वह पुनः ऑटो की तरफ बढ़ा तो अचानक बहने लगा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद चोरगलिया थाना पुलिस और एसडीआरएफ लापता की तलाश में जुट गई है।

Ad_RCHMCT