इस इलाके में देर रात गधेरे में बहे युवक का सुबह बरामद हुआ शव

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। यहां देर रात भारी बारिश के बाद बरसाती नाला उफान पर आ गया। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने युवक का शव शिवपुरी से बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, गौतम (30) पुत्र बलबीर सिंह, निवासी ग्राम बदल शिवपुरी, नरेंद्रनगर ब्लू हेवन किचन रस्टोरेंट में काम करता था। सोमवार रात को वह वहां काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इसी दौरान बरसाती नाले के उफान पर आने से वह गधेरे में बह गया। सुबह एसआई सचिन रावत की टीम घटनास्थल के आस-पास के स्थानों पर युवक की तलाश में निकली। इस दौरान नदी से युवक का शव मिला। 

Ad_RCHMCT