देहरादून-नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के मतलब की खबर,इतने पदों पर आई भर्ती

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती का विज्ञापन जारी किया। इसके तहत पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी, प्रदर्शक व निरीक्षक के 136 पदों पर भर्ती का मौका मिलेगा। 10 जनवरी से आवेदन शुरू होने जा रहे हैं। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस भर्ती के तहत पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120, उद्यान विभाग में सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के 3, रेशम विभाग में प्रदर्शक रेशम के 10
और निरीक्षक रेशम के 3 पदों पर मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पाटकोट में पहली बार भव्य 'श्री जानकी कथा' का ऐतिहासिक आयोजन, 12 वर्षीय बाल व्यास वैदेहीनंदन ने किया कथा वाचन।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 10 से 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। एक से तीन फरवरी तक आवेदन में संशोधन का मौका मिलेगा। परीक्षा 11 फरवरी को प्रस्तावित की गई है। परीक्षा आवेदन में जनरल, ओबीसी को 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देय होगा। आयोग ने विज्ञापन के साथ ही सिलेबस भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE ने Class XII Board Exams 2026 के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग, स्कैन कॉपी, वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन की सुविधा घोषित की।
Ad_RCHMCT