देहरादून:-(Weather) तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी, 3 घंटे इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और बारिश और झक्कड़ हवा की संभावना का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Nowcast for uttarakhand, weather,
देहरादून:-(Weather) उत्तराखंड राज्य मे एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है।पल-पल बदल रहे मौसम के बीच अब कुछ गर्मी से राहत मिलने की संभावना है मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए शाम 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक का यलो और आरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

वहीं राज्य के देहरादून टिहरी पौड़ी तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने झक्कड़ (50-60 किमी/घंटा से बढ़कर70 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

वहीं राज्य के नैनीताल, अल्मोड़ा बागेश्वर तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि की संभावना है।

Ad_RCHMCT