जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर ने भाई की लगाई धुनाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। जमानत पर छूूटे हिस्ट्रीशीटर ने शनिवार की सुबह अपने भाई पर हमला कर दिया। इस बाबत पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत मौहल्ला मिलाप नगर का है। घटना की बाबत थानेदार बारू सिंह चौहान ने बताया कि मिलाप नगर काॅलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर भरत सिंह गत दिनों जमानत पर जेल से छूटा था।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

आज सुबह भरत ने घरेलू विवाद के चलते अपने भाई पर हमला करके उसे गम्भीर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी भरत को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT