देहरादून:-(Weather) आज ऐसा मौसम रहने की संभावना,जानिये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Weather, uttarakhand weather

देहरादून(Weather) उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

आजकल उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हर रोज बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बदरीनाथ, हेमकुंड, केदारनाथ सहित पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी भी हो रही है। चमोली जिले के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय ने तो 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर एवलांच की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

ऐसे में सतर्क रहने को कहा गया है। राज्य में आज ओलावृष्टि, बिजली चकमने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे राज्य में हल्का पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने की संभावना है जिसके चलते 4 अप्रैल को पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे ,राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि और बिजली चमकने की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

पांच अप्रैल से राज्य में अगले कुछ दिनों तक के लिए मौसम शुष्क रहने की संभावना है।वहीं पहाड़ों मे हल्की बारिश तो तराई में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

Ad_RCHMCT