पुलिस चौकी गई पीड़िता पर मुकदमा वापस करने का दबाव, इनकार पर जान से मारने की धमकी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी में मुकदमे से संबंधित जानकारी लेने गई पी‌ड़िता को केस वापस लेने के लिए कुछ लोगों ने धमकी दे दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पल्लवी गोयल पत्नी आलोक गोयल निवासी शिवपुरी, भवानीगंज ने कहा है कि उसने पूजा जग्गी, समता प्रकाश और शशि देवी के खिलाफ पुलिस में दो मुकदमे दर्ज कराए हैं। इन मुकदमों के संबंध में जानकारी लेने वह 28 मार्च को टीपीनगर पुलिस चौकी गई हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

आरोप है कि इस बीच पूजा जग्गी, समता प्रकाश और एक अन्य ने उसे बुलाया और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

साथ ही यह भी कहा कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़िता ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताते हुए एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT