देहरादून:-(Weather) इन इलाकों मे बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना,यलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather,weather, dehradun weather

देहरादून:-उत्तराखंड में एक बार फिर पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के कई जनपदों में 16 मार्च से 19 मार्च तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक,आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके साथ ही कहीं कहीं बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में आज प्रभावित इलाकों में यलो अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च से लेकर 19 मार्च तक भी मौसम का यलो अलर्ट है। इस दौरान राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गर्जन के साथ ओलावृष्टि और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी भी संभव है।
Uttarakhand weather,weather, dehradun weather

Ad_RCHMCT