देहरादून:-(Weather) राज्य के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी,जानिये कैसा रहेगा मौसम

ख़बर शेयर करें -

Weathet Weather uttarakhand

देहरादून:-मौसम विभाग से एक बार फिर मौसम को लेकर अपडेट आई है यहां 13 और 14 मार्च को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने इन जनपदो में आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाओं को देखते हुए कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान होने की संभावना जताते

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हुए कहा कि 13 मार्च को उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है तथा शेष पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की हल्की वर्षा होने की संभावना है साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

इसके अलावा मौसम विभाग ने 14 मार्च को भी उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,चमोली,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपद के अनेक स्थानों तथा शेष जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है तथा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

मौसम विभाग ने शनिवार एवं रविवार को राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है।

Ad_RCHMCT