चोरों ने घर में लगाई सेंध, सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ चोर आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर वहां से स्वर्णाभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामिनी ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

पुलिस को सौंपी तहरीर में ‌बद्रीपुरा निवासी आकांक्षा थापा पत्नी सूरज थापा ने कहा है कि बीती 9 मार्च की सायं वह किसी काम से बाजार गई हुई थी। इस बीच उसके घर में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर के लॉकर में रखा सोने का मंगल सूत्र समेत चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

घटना का पता तब चला जब वह घर लौटी। सामान अस्त-व्यस्त देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंची और तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT