कम नहीं हो रही दहेज प्रताड़ना के मामले, एक और महिला से मारपीट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में मेघा दुम्का ने कहा है कि 15 फरवरी 2015 को संजय दुम्का पुत्र स्व. नन्द किशोर दुम्का निवासी बिठौरिया नं-1 हल्द्वानी से विवाह होने के कुछ समय बाद से ही सास बिमला दुम्का ने कम दहेज लाने का ताने देने शुरू कर दिए। इसकी शिकायत पति से की गई तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खुशखबरी:श्री हनुमान धाम (छोइ, रामनगर) के मुख्य मार्ग के लिए ₹4.06 करोड़ की धनराशि रिलीज

पति छोटी-छोटी बातों पर उसे व बच्चों को मारता-पीटता। इस मामले की शिकायत मुखानी थाने में की गई। इसके बाद पुलिस ने काउंसिलिंग कराई। लेकिन कुछ समय बाद पुनः उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। जब वह पुनः पुलिस में जाने लगी तो उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिलाकर मारने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

इस पर प‌ड़ोसियों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया। पीड़िता ने पति व सास से स्वयं व बच्चों को जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Ad_RCHMCT