रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ युवक, बरामदगी की गुहार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में चौफला चौराहा, दमुवाढूंगा निवासी वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि उसका भाई नन्हे पुत्र स्व. विजय पाल बीती 7 मार्च की शाम तिकोनिया चौराहा में होलिका दहन पूजा में शामिल होने गया था। लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उसकी संभावित स्थानों में खोजबीन की गई। लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। थक हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT