देहरादून:-(Weather) राज्य के इन इलाकों मे 2 दिन गर्जन के साथ बिजली चमकने,बारिश और औलावृष्टि की संभावना का येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Weather uttarakhand Weather

देहरादून:-(Weather) उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अगले 48 घंटे यानी 3 और 4 अप्रैल को बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

तीन और चार अप्रैल को भी राज्यभर में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में दोनों दिन बारिश प्रभावित इलाकों में बिजली चमकने,ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक,पांच और छह अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज 3 अप्रैल को राज्य के जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं और कहीं कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि भी हो सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

4 अप्रैल को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली पिथौरागढ़ और बागेश्वर उत्तरकाशी जनपदों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश तथा से जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

राज्य का तापमान रविवार दो अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। तीन और चार अप्रैल को देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान अलग अलग दिन 16 और 14 डिग्री रहेगा।

Ad_RCHMCT