यहां स्कूटी चालक के ‌लिए काल बना डंपर, हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसटीएच भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

जानकारी के अनुसार धनपुरी, देवलचौड़ निवासी 45 वर्षीय नवीन सिंह पुत्र भुवन सिंह दरम्वाल बीती शाम स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से रामपुर रोड में जा रहा था। अभी वह देवलचौड़ चौराहे से कुछ आगे पहुंचा ही था कि तभी अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

इससे नवीन काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टीपीनगर चौकी पुलिस का कहना है कि आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT