उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) डीआईटी फाइनल ईयर का छात्र गहरी खाई में गिरा, गंभीर घायल,SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू,देखें VIDEO

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून-कुठालगेट से आगे मसूरी रोड पर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने घायल को निकाला सुरक्षित

गुरुवार को कंट्रोल रूम 112, देहरादून से सूचना मिली कि कुठालगेट शिव मंदिर से 2 किमी आगे मसूरी रोड पर एक बाइक सवार खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से हैड कांस्टेबल रवि चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि एक युवक लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था। SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर बिना समय गवाये तत्काल खाई में नीचे उतरकर युवक तक पहुँचा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

टीम द्वारा सर्वप्रथम युवक का प्राथमिक उपचार कर गर्म कपड़े लपेटे गए, जिसके उपरांत कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर की सहायता से पूर्ण सुरक्षा के साथ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

घायल का विवरण:-
अभिषेक झा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिहार, डीआईटी देहरादून में फाइनल ईयर का छात्र है।
वाहन- बाइक (UK07 DX 7718)

Ad_RCHMCT