उत्तराखंड में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, यहां सबसे अधिक मामले

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है। अब तक पांच जिलों में कुल 75 मामले सामने आए हैं, जिनमें पौड़ी जिले में सबसे अधिक 59 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम और बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर डेंगू मामलों की निगरानी की जा रही है, और आगामी नवंबर और दिसंबर तक डेंगू संक्रमण के फैलने की आशंका बनी हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 17 सितंबर तक केवल 75 मामले सामने आए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश में एक डेंगू मरीज की मौत हो गई है, जिसे कई अन्य बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा था। विभाग मौत के कारणों की सच्चाई जानने के लिए डेथ ऑडिट करवा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और स्वास्थ्य महानिदेशालय से नियमित निगरानी करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्रदेश में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या

जिला            डेंगू मरीज

पौड़ी                   59

देहरादून              09

हरिद्वार                03

नैनीताल                03

ऊधमसिंह नगर    01

Ad_RCHMCT