खुद को अविवाहित बताकर महिला ने तय की शादी और पता चलने पर दे डाली यह धमकी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक युवक ने महिला व उसके परिजनों पर धोखे में रखकर शादी तय करवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रकृति विहार निलियम कॉलौनी देवाशीष जोशी ने कहा है कि उसका विवाह एक महिला के साथ तय हुई। विवाह तय होते समय महिला ने स्वयं को अविवाहित बताया। जब शादी की तिथि नजदीक आई तो उसे पता चला कि महिला विवाहित है और उसका तलाक हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस संबंध में जब बातचीत करनी चाही गई तो महिला, उसके पिता , मां , चाचा , बहन उसे डराने धमकाने लगे। महिला यह धमकी देने लगी कि वह सुसाइड कर लेगी और उसे व उसके परिवार के खिलाफ सुसाइड नोट छोड़ देगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जबकि परिजन उससे विवाह तोड़ने के ऐवज में तीस लाख की मांग करने लगे। पीड़ित ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT