यहां जमाई थी जुए की चौपाल, हजारों की नगदी के साथ पुलिस ने दबोचे दो जुआरी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थल में जुआ खेल रहे दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हजारों की रकम व ताश की गड्डी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान दानिश के बगीचे में जुआ खेले जाने की सूचना पर छापा मारा गया। इस बीच पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दो जुआरियों को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

तलाशी में पकड़े गए जुआरियों राजा पुत्र मौ. अजीम निवासी वार्ड नं -29, बनभूलपुरा व मौ. साकिब पुत्र मौ. राशिद निवासी नूरी मस्जिद इन्द्रानगर के कब्जे से 2750 रूपये की नगदी व ताश की गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Ad_RCHMCT