चंपावत में धामी का बड़ा ऐलान – नया कृषि विश्वविद्यालय और 20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टनकपुर के शारदा घाट में आयोजित कार्यक्रम में ₹20.50 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चंपावत में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की तर्ज पर नया कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय से स्थानीय युवाओं को कृषि और संबद्ध विज्ञानों में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के अवसर मिलेंगे। यह कदम क्षेत्र में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने और पर्वतीय कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: एनटीए ने रद्द की 3 मई को आयोजित NEET (UG) 2026 की परीक्षा, जल्द घोषित होंगी नई तारीखें।

साथ ही उन्होंने छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य कराने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कार्य मानसून के दौरान संभावित नुकसान से क्षेत्र, कृषि भूमि और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: तीन साल से सूखे सदियों पुराने धारे में जगेगी जीवन की आस, 'सारा' योजना से किया जाएगा इसे पुनर्जीवित

धामी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के हर क्षेत्र में विकास को गति दे रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में कई पहल की जा रही हैं। चंपावत जिले में भी विकास को बढ़ावा देकर इसे आदर्श जिले के रूप में स्थापित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की-मध्यम वर्षा-बर्फबारी व मैदानी जिलों में कुछ जगहों पर वर्षा, 5 जिलों में ओलावृष्टि व 40-60 किमी/घंटा तेज हवाओं का अलर्ट।

इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT