जानलेवा बनी घरेलू कलहः पति ने पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर वसंत कुंज इलाके में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, इसके बाद खुदकुशी कर ली। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस टीम छत के रास्ते घर में दाखिल हुई। घर के ऊपरी हिस्से में पति का शव फंदे से लटका मिला, जबकि नीचे कमरे में पत्नी का खून से सना शव बिस्तर पर पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या डंडे और लोहे की सरिया से वार कर की गई थी। सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि हमला बेहद निर्ममता से किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतक व्यक्ति ई-रिक्शा चालक था और पति-पत्नी के बीच लंबे समय से संतान को लेकर विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में घरेलू क्लेश को ही इस त्रासदी का मुख्य कारण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात महिला ने अपनी एक परिचित महिला को फोन कर अपने घर आने की बात कही थी, लेकिन बाद में वह खुद नहीं पहुंची। इसके कुछ ही घंटों बाद यह वारदात हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है और पुलिस हर संभावित पहलू पर ध्यान दे रही है।

Ad_RCHMCT