रामनगर चिल्किया चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Ramnagar-आज दिनांक 17.06.2025 को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चिल्किया चौराहे पर एक सड़क दुर्घटना घटित हुई है।

दिल्ली से आ रही कार (UK11TA2745) को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। वाहन में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी नगाण: सीएम धामी ने श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया, बारात घर निर्माण का आश्वासन।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर वाहन चालक सुरेन्द्र, निवासी गैरसैंण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट! स्कूटी से पीछा कर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

घटना में अन्य तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है:
• जगत सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी चौखुटिया, अल्मोड़ा
• विक्रम सिंह, उम्र 32 वर्ष, पुत्र आनन्द सिंह, निवासी चौखुटिया
• सुनीता देवी, उम्र 50 वर्ष, पत्नी जगत सिंह, निवासी चौखुटिया
तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT