उत्तराखंड: मुठभेड़ में नशा तस्कर घायल, स्मैक और हथियार बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस ने एक बार फिर हाफ एनकाउंटर किया है। इस बार पुलिस का सामना नशा तस्करों से हुआ है। जिसमें ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसकी तलाशी लेने पर 140 ग्राम स्मैक और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। आरोपी पहले भी स्मैक तस्करी और वन तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

यह घटना बीती रात की है, जब नानकमत्ता थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी। रात 12:30 बजे पुलिस ने एक युवक को मोटरसाइकिल पर गांव पसैनी में देखा, जो पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

पुलिस ने आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ किन्दु के रूप में की, जो नानकमत्ता के गांव पसैनी का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बहेड़ी और आसपास के गांवों से स्मैक लाकर नानकमत्ता क्षेत्र में सप्लाई करता था। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और 4 कारतूस भी बरामद हुए। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

एसएसपी मणिकांत मिश्रा अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसकी पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है। कुलविंदर पहले भी कई बार स्मैक और वन तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस अब उसकी तस्करी रैकेट के अन्य तारों को उजागर करने के लिए जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT