भीमताल: सोशल मीडिया फॉलोवर्स के लिए झील में स्टंटबाजी, पुलिस ने की कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीमताल झील में नाव से स्टंटबाजी कर रहे युवकों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इन युवकों ने सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए यह खतरनाक स्टंट किया था, जिसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 5 स्टंटबाजों सहित नाव मालिक को पकड़कर चालानी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्टंटबाजों और रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद, 27 जनवरी 2025 को भीमताल पुलिस ने दिल्ली से आए पांच युवकों को झील में नाव से स्टंट करते हुए पकड़ा। इन युवकों के नाम हैं:

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

आकाश (नई दिल्ली), रोहित (नई दिल्ली), गोपी कुमार (नई दिल्ली), प्रदीप कुमार (नई दिल्ली), राहुल पलडिया (भीमताल), जावेद (भीमताल)।

इसके साथ ही, नाव मालिक पर भी ₹5000 का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।

पुलिस टीम:

उ.नि. रविंद्र सिंह राणा का. मनोज पंत का. हरीश बिष्ट

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

नैनीताल पुलिस की अपील:

नैनीताल पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्टंटबाजी से बचें। ऐसे खतरनाक करतब न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकते हैं। “खतरनाक स्टंट अस्पताल या जेल भी भेज सकते हैं।”

Ad_RCHMCT