बकाया वसूली पर ऊर्जा निगम की टीम से अभद्रता और मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के लक्सर में बिजली का बकाया बिल न चुकाने पर ऊर्जा निगम की टीम को बकायेदारों के कनेक्शन काटने के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ग्रामीणों ने जेई और उनकी टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिसके बाद टीम को किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद, जेई रामकुमार ने लक्सर कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

लक्सर ऊर्जा निगम की टीम अवर अभियंता रामकुमार की अगुवाई में मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में बकायेदारों से वसूली करने पहुंची थी। टीम ने 243,942 रुपये का बकाया बिल न चुकाने वाले कृष्णपाल का कनेक्शन काट दिया। इसके बाद कृष्णपाल और उसके साथियों ने गुस्से में आकर जेई रामकुमार से गाली-गलौज शुरू कर दी और धक्का-मुक्की की। इसके बाद, टीम के अन्य सदस्य भी इस हमले से प्रभावित हुए, और आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए, कैश कलेक्शन बैग छीनने की कोशिश की, और लाइनमैन सलमान का मोबाइल फोन तोड़ डाला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

ऊर्जा निगम की टीम के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाते हुए मौके से भागे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इस घटना का माहौल और गरमा गया है।

वहीं, लक्सर के सुल्तानपुर नगर में अवैध विद्युत कनेक्शन काटने गई भट्टीपुर बिजली घर की टीम के साथ कांग्रेस नेता और कोल्हू संचालक भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई, फिर हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

जेई रामकुमार ने बताया, “मैं, सलमान, मोहम्मद अली, आरिफ, सुनील, मैनपाल, शेर सिंह आदि के साथ राजस्व वसूली के लिए मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव गया था। वहां कृष्णपाल और छह से अधिक लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उन्होंने सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए, लाइनमैन का मोबाइल फोन तोड़ डाला और कैश कलेक्शन बैग छीनने का प्रयास किया।” जेई रामकुमार की शिकायत पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT