घर में घुसकर युवकों ने की मारपीट, महिलाओं से अभद्रता

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने कुछ युवकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

पुलिस को सैंपी तहरीर में राजपुरा गली नंबर तीन निवासी मोहन लाल वर्मा ने कहा है कि बीती 10 मई की रात दिपांशु, प्रथम आर्या, विवेक बाबरा, अभिनव चौहान अपने 9-10 साथियों के साथ बाइकों पर सवार होकर आये और घर में घुस गए।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

आरोप है कि उक्त युवकों ने उसके साथ ही घर में मौजूद महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT