लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा था सटोरिया, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को हजारों की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान लाइन नंबर 8 में एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

तलाशी में उसके कब्जे से सट्टा पर्ची व 6100 रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम मौ. जावेद उर्फ बाबर पुत्र नसरुद्दीन उर्फ मुन्ना निवासी गांधीनगर बताया। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Ad_RCHMCT