रोकी गई सुरंग की खुदाई, पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने लिया मौके का जायजा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। दीपावली पर हुए टनल हादसे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए लगातार सात दिनों से कोशिश की जा रही है। शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रोका गया है, ऐसे में लगातार मुख्यमंत्री से लेकर बड़े अधिकारी अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों संग पहुंचे मंगेश घिल्डियाल ने चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बात की और आ रही अड़चनों के बारे में जाना। सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चल रहे बचाव अभियान में लगातार समस्या आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

शनिवार को सुरंग में ड्रिलिंग कार्य को रोक दिया गया। सुरंग बनाने वाली कंपनी एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशू मनीष खुल्को ने बात करते हुए कहा कि फिलहाल सुरंग में ड्रिलिंग का काम रुका हुआ है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मशीन खराब होने के कारण ड्रिलिंग का काम रुका है, तो उन्होंने कहा कि मशीन में कोई खराबी नहीं है। फिलहाल किसी कारणवश इसे रोका गया है।

Ad_RCHMCT