दो दिन से लापता था अधेड़, पार्क में पड़ा मिला शव, सनसनी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। यहां पार्क में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक दो दिन से घर से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह गांधी चौक के स्थानीय दुकानदारों को गांधी पार्क में एक अधेड़ का शव पड़ा हुआ दिखा। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय जगदीश चंद्र के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतक दो दिन से घर से लापता था। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Ad_RCHMCT