बड़ी खबर-15 जून को कैंची धाम मंदिर में आयोजित हो रहा मेला,जानिए रूट प्लान।।

ख़बर शेयर करें -

राज्य में कॉविड काल के चलते धार्मिक कार्यक्रम एवं मेलो पर प्रशासन के द्वारा जो रोक लगा दी गई थी उसके बाद से अब करीब 2 साल के बाद एक बार फिर से नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में होने वाले कैची धाम मंदिर में मेले का आयोजन किया जा रहा है।

बता दे कि आयोजन 15 जून को किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। खासकर यातायात को लेकर पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। रूट डाइवर्ट किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

पुलिस के अनुसार 15 जून को हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, प्राइवेट वाहन सुबह पांच बजे से खुटानी मोड़, पदमपुरी-पोखरा-कशियालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल होते हुए क्वारब से अल्मोड़ा को निकलेंगे जबकि नैनीताल से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ को जाने वाले भारी वाहन, यात्रि वाहन, प्राइवेट वाहन भवाली रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान क्वारब से आगे निकलेंगे।

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से आने वाले भारी वाहन, यात्रि वाहन, प्राईवेट वाहन प्रातः 05 बजे से क्वारब पुल से मोना -ल्वेशाल-शीतला पदमपुरी होते हुए खुटानी बैंड से भीमताल की ओर प्रस्थान करेंगे। रानीखेत से आने वाले भारी वाहन, यात्रि वाहन खैरना पुल से क्वारव होते हुए मोना- ल्वेशाल पदमपुरी से खुटानी बैण्ड से भीमताल की ओर प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

भवाली की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन जंगलात बैरियर से आगे नहीं जाएंगे। इस बैरियर पर (टैक्सी व बस) शटल सेवा भी रोककर वापस भेजी जाएगी। भवाली की तरफ से कैंची धाम जाने वाले शटल सेवा जंगलात खण्डहर पर सवारी उतारकर वापस भवाली को चले जाएंगे। खैरना से कैंची की ओर आने वाले दर्शनार्थी शटल सेवा से पनीराम ढाबे पर यात्रियों को उतारकर वापस जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

खैरना से कैंची धाम आने वाले दर्शनार्थी, यात्री वाहन, खैरना में पेट्रोल पम्प के आगे खाली जगह पर ही अपने वाहन पार्क करेंगे और वहां से पनिराम ढाबे तक शटल सेवा से आवाजाही करेंगे।

Ad_RCHMCT