उत्तराखंड-(BREAKING) अपडेट, पिकअप वाहन दुर्घटना मे 05 की मृत्यु व 03 घायल,SDRF ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन,सभी की हुई शिनाख्त।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) अपडेट, पिकअप वाहन दुर्घटना मे 05 की मृत्यु व 03 घायल,SDRF ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन,सभी की हुई शिनाख्त।।

जनपद टिहरी गढ़वाल के घनसाली में घुत्तु रोड पर वाहन दुर्घटना, 05 की मृत्यु व 03 घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन।।

गुरुवार को थाना घनसाली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि घुत्तु रोड पर पोखर के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से करीबन 100 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम HC संजय नेगी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 08 लोग सवार थे जिनमे से 03 लोग घायल थे व 05 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए तीनों घायलों को निकालकर उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया व 05 मृतकों के शव बॉडी बैग व स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किये।

घायलों का विवरण-

  1. चालक बचन सिंह, निवासी बूटवा
  2. विजय राम पुत्र केवल राम,
  3. राजेन्द्र सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी सौड़।
यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

मृतकों का विवरण:-

  1. प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह, उम्र- 44 वर्ष, निवासी – सौड़ पट्टी
  2. लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्रह्मीदत्त, उम्र- 65 वर्ष,
  3. गुणानंद पुत्र चिंतामणि, 65 वर्ष,
  4. हेमा देवी पत्नी चंदर सिंह, 50 वर्ष, निवासी- सौड़
  5. बिहारीलाल पुत्र शयोला लाल, 65 वर्ष,
Ad_RCHMCT