बेटी से छेड़छाड़ से आजिज आकर महिला फांसी के फंदे में झूली, मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ से आहत महिला ने फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। इस बीच पड़ोसियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की बात भी सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार, नगर के एक मोहल्ले में महिला अपने पति और एक बेटी और दो बेटों के साथ रहती थी। महिला के पति ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह किसी काम से बाहर गया था, बच्चे भी घर पर नहीं थे। शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी ने घर में पंखे की कुंडी में चुन्नी के सहारे लटककर जान दे दी। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

पति का आरोप है कि बीती 22 मई को पड़ोसी युवक ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की थी। जब उन्होंने युवक से बात की तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद शाम को बाजार चौकी में दोनों पक्ष पहुंचे। पुलिस ने युवक को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

 आरोप है कि इस घटनाक्रम से उनकी पत्नी परेशान थी। इसके चलते पत्नी ने आत्महत्या की है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपों के संबंध में जांच की जाएगी। मौके से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच तनातनी भी हो गई। महिला के खुदकुशी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। 

Ad_RCHMCT