यहाँ आत्महत्या करने जा रहे व्यक्ति की जल पुलिस ने देवदूत बनकर बचाई जान,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

“ मैं खाकी हूं ” जब भी आप विपत्ति में होंगे मुझे अपने साथ पाओगे,आत्महत्या करने जा रहे व्यक्ति की जल पुलिस ने देवदूत बनकर बचाई जान

गत दिवस जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जनपद में व्यवस्थित जल पुलिस की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रुद्रप्रयाग संगम के पास आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है, सूचना पर तुरन्त प्रतिक्रिया करते हुए पर जल पुलिस के जवानों ने तत्काल मय उपकरणों के रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा सूझ-बूझ से त्वरित कार्यवाही करते हुए अपनी सतर्कता तथा तत्परता से उक्त व्यक्ति को नदी से सकुशल बचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर में धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने बताया कि वे महू यूपी से श्री केदारनाथ यात्रा हेतु आये थे व रास्ता भटक जाने के कारण वे हताश तथा परेशान थे। इसलिये उनके द्वारा तनाव में आत्महत्या करने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

इसके पश्चात उक्त व्यक्ति को जब अपनी गलती का अहसास हुआ उनके द्वारा मित्र पुलिस का अपनी जान की परवाह न करते हुए त्वरित कार्यवाही कर उनको नया जीवनदान देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। जल पुलिस की टीम ने इस व्यक्ति को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस के सुपुर्द किया गया, पुलिस के स्तर से इनके घरवालों को रुद्रप्रयाग बुलाकर आज उनके घरवालों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

जल पुलिस टीम का विवरण
1. मुख्य आरक्षी रुस्तम सिंह
2. आरक्षी सुनित नौटियाल
3. आरक्षी नीरज देवली
4. आरक्षी संदीप कोहली

Social Media Cell Police Office Rudraprayag

Ad_RCHMCT