यहां दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रेलवे बाजार में एक गद्दे व इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे आस-पास हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी धर्मेन्द्र सागर रेलवे बाजार में किराए के भवन में सिद्घि विनायक इंटर प्राइजेज नाम से दुकान चलाता है। ऊपरी मंजिल में मकानस्वामी रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समृद्धि से खिलेगा उत्तराखंड: पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त जारी; प्रदेश के 8 लाख किसानों को मिले ₹159 करोड़ से अधिक

बताया जाता है कि आज प्रातः करीब 11 बजे मकानस्वामी ने अपने घर में पूजा की। इस बीच दिये से उठी चिंगारी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग दुकान तक पहुंच गई। दुकानस्वामी ने आस-पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल के खुर्पाताल में भीषण सड़क हादसा, पुलिस और SDRF की तत्परता से 21 यात्रियों की बची जान

इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचते आग ने धर्मेन्द्र की दुकान के बगल में ‌स्थित रोहित गुप्ता की कुमाऊं रेडियोज नामक दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस व फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक इन दुकानों में रखा अधिकांश सामान स्वाहा हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

इस अग्निकांड में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने से आस-पास के दुकानदारों में भी हड़कंप मचा रहा। इस बीच पुलिस ने जहां सड़क को बैरिकेटिंग लगाकर बंद कर दिया। वहीं क्षेत्र की विद्युत सप्लाई भी ठप करवा दी गई।

Ad_RCHMCT