धोखाधड़ीः भूमि और भवन बेचने के नाम पर हड़पी लाखों की रकम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दो अलग-अलग मामलों में भूमि और भवन बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी कर ली गई। पैसा लेने के बाद भी रजिस्ट्री पीड़ितों के नाम नहीं की। अब आरोपी डरा-धमका रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में द्वारिकापुरी कुसुमखेड़ा निवासी प्रेमा तिवारी पत्नी गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा है कि उसने प्रमिला देवी नामक महिला से 14 में मकान का सौदा किया। यह रकम देने के बाद भी मकान की रजिस्ट्री उसके नाम स्थानान्तरित नहीं की जा रही है। दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

पीड़िता ने जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। भूमि धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

दूसरे मामले में हिमांशु आर्या पुत्र खीम प्रकाश आर्या ने कहा है कि उसने वर्ष 2011 में विरेंद्र गोस्वामी के माध्यम से आनन्दपुरम लालपुर नायक में एक भूखंड का सौदा किया। आरोप है कि विरेंद्र ने भूमि स्वामी आनन्द पांडे और प्रशांत जोशी के साथ दूसरे प्लाट की रजिस्ट्री उसके नाम कर दी। लेकिन इसके बाद भी उसे भूखंड पर कब्जा नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में जब उसने एसआईटी से शिकायत की तो कार्रवाई के बजाय उसे न्यायालय में जाने अन्यथा समझौता करने की हिदायत दी गई। इस मामले में पीड़ित ने मंडलायुक्त से ‌शिकायत की है। मंडलायुक्त के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT