उत्तराखंड में दो मंजिला आवासीय गौशाला में धधकी आग, 14 पशुओं की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण ‌अग्निकांड हुआ है। राजधानी देहरादून जिले की चकराता तहसील के ग्राम पंचायत मोठी के मशौक मजरे में स्थित एक आवासीय दो मंजिला छानी में देर रात भीषण आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

 इस भीषण आग में 14 पशु जिंदा जल गए, साथ ही छानी में रखा अनाज और खाने-पीने की वस्तुएं भी राख हो गईं। आग ने तबाही मचाते हुए पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

स्थानीय निवासी मांन्नु और पप्पू के घर में लगी आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने भारी नुकसान पहुंचा दिया था। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेजा गया है।

Ad_RCHMCT