रामनगर के पीरूमदारा जंगल में लगी आग, फायर यूनिट ने समय रहते बुझाई आग

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-आज दोपहर लगभग 2:30 बजे रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र स्थित अर्जुन नाला आम पानी जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही रामनगर अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र की फायर यूनिट तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

फायरमैनों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से आम पानी क्षेत्र में रह रहे लगभग 60 गुर्जर परिवारों की बस्तियों को बड़ी अग्निकांड की दुर्घटना से बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

इस राहत कार्य में फायर यूनिट रामनगर के चालक पुष्कर सिंह तथा फायरमैन प्रशांत शर्मा, अजीत सिंह, पुष्कर रावत, विपिन कंबोज और जितेंद्र कंबोज ने सराहनीय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

स्थानीय लोगों और प्रशासन ने समय पर कार्रवाई के लिए फायर विभाग की टीम की सराहना की है।

Ad_RCHMCT