अवैध रूप से चलाया जा रहा था पटाखा कारखाना, दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आबादी के बीच बारूद के ढ़ेर लगाए जा रहे हैं। हरिद्वार में भरी आबादी के बीच चल रहे अवैध पटाखा कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 70 पेटी अवैध पटाखे और 93 किलो बारूद भी बरामद किया।

बीते रोज थाना कलियर पुलिस को सूचना मिली कि मुकरपुर में एक अवैध पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री संचालित की जा रही है, जहां भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मौजूद है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी की। 

यह भी पढ़ें 👉  'मन की बात' सकारात्मक दिशा और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ सुना 136वां संस्करण; कहा- साकार हो रहा आत्मनिर्भर भारत का सपना

छापे के दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखा बनाने के उपकरण, विस्फोटक पदार्थ, और निर्मित पटाखों की पेटियां बरामद हुईं। मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों से फैक्ट्री के संबंध में लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहे। इससे स्पष्ट हुआ कि ये लोग बिना लाइसेंस के अवैध रूप से आबादी के बीच पटाखे बना रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM को भेजा त्यागपत्र, नीट विवाद और जंतर-मंतर प्रदर्शन को बताया वजह

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और पटाखा फैक्ट्री तथा रॉ मैटेरियल को सील कर दिया। थाना कलियर में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नोमान पुत्र सुलेमान निवासी मुखियालीपुर थाना लक्सर और सुहैल पुत्र मसव्वर निवासी वार्ड नंबर 4 कलियर बताये।

Ad_RCHMCT